बीजेपी सत्ता में आएगी इस बात कि पुष्टि सभी क्षेत्रीय दलों के प्रवक्ताओं के बयान से जाहिर होती है. सपा, बसपा आदि घबराये हुए हैं यदि यूपीए सरकार गिरती है तो भाजपा सत्ता में आ जाएगी. मुलायम सिंह, राम गोपाल यादव आदि सपा नेताओं का ये कहना कि हम इस सरकार को गिरने नहीं देंगे जिससे बीजेपी को सत्ता में आने से रोका जा सके. इसका अर्थ है कि यूपीए और उसके समर्थक घटक दलों के कारण जो देश में भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ी है उससे उन्हें लगता है कि उनके पाप का घड़ा भर चुका है और अगर चुनाव होते हैं तो बीजेपी ही सत्ता में आएगी , इससे ये स्पष्ट होता है कि आज नहीं तो कल भाजपा ही सत्ता में आएगी. जमीनी स्थिति भी यही है, क्योंकि जनमानस मनमोहन सरकार से त्रस्त है और भाजपा एक मात्र विकल्प है. ऐसे में बीजेपी के नेताओं को अपने अन्दर झांकना होगा कि जनता की भावनाओं के अनुरूप हम आचरण करें और आपसी मतभेद , मनमुटाव भुलाकर भावनाओं का स्वागत करें . हमने सर्वेक्षण किया है कि आम जनता नरेन्द्र मोदी के नाम पर एकमत दिखाई देती है. हमलोग एक हरिजन बस्ती में गए तो वहां के लोगों ने एक स्वर में कहा कि यदि मोदी जी प्रधान मंत्री पद की उम्मीदवारी में आते है तो हम बेहिचक दलगत भावना से ऊपर उठकर उनका समर्थन ही नहीं उनके लिए काम करेंगे. इसलिए भाजपा बेहिचक मोदी को प्रोजेक्ट करे जीत सुनिश्चित है. जरा याद इन्हें भी करलो ..................................................................... प्रस्तुति : हरविलास गुप्ता
Wednesday, September 19, 2012
भाजपा बेहिचक मोदी को प्रोजेक्ट करे, जीत सुनिश्चित है
बीजेपी सत्ता में आएगी इस बात कि पुष्टि सभी क्षेत्रीय दलों के प्रवक्ताओं के बयान से जाहिर होती है. सपा, बसपा आदि घबराये हुए हैं यदि यूपीए सरकार गिरती है तो भाजपा सत्ता में आ जाएगी. मुलायम सिंह, राम गोपाल यादव आदि सपा नेताओं का ये कहना कि हम इस सरकार को गिरने नहीं देंगे जिससे बीजेपी को सत्ता में आने से रोका जा सके. इसका अर्थ है कि यूपीए और उसके समर्थक घटक दलों के कारण जो देश में भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ी है उससे उन्हें लगता है कि उनके पाप का घड़ा भर चुका है और अगर चुनाव होते हैं तो बीजेपी ही सत्ता में आएगी , इससे ये स्पष्ट होता है कि आज नहीं तो कल भाजपा ही सत्ता में आएगी. जमीनी स्थिति भी यही है, क्योंकि जनमानस मनमोहन सरकार से त्रस्त है और भाजपा एक मात्र विकल्प है. ऐसे में बीजेपी के नेताओं को अपने अन्दर झांकना होगा कि जनता की भावनाओं के अनुरूप हम आचरण करें और आपसी मतभेद , मनमुटाव भुलाकर भावनाओं का स्वागत करें . हमने सर्वेक्षण किया है कि आम जनता नरेन्द्र मोदी के नाम पर एकमत दिखाई देती है. हमलोग एक हरिजन बस्ती में गए तो वहां के लोगों ने एक स्वर में कहा कि यदि मोदी जी प्रधान मंत्री पद की उम्मीदवारी में आते है तो हम बेहिचक दलगत भावना से ऊपर उठकर उनका समर्थन ही नहीं उनके लिए काम करेंगे. इसलिए भाजपा बेहिचक मोदी को प्रोजेक्ट करे जीत सुनिश्चित है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment